|| परम् पूज्य आचार्य राम कुमार मिश्र जी महाराज ||
भारतीय ज्योतिष एवं धर्म शास्त्रों के अनुसार हमें अपने जीवन में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिससे जीवन का कुछ समय अच्छा व्यतीत होता है और कुछ दुर्गम समस्याओं से ग्रस्त होता है हम क्लेशाक्रान्त होकर दिशाहीन सा अनुभव करते हैं विपरीत समय दशा से लड़ते रहते हैं और स्वानुकूल फल तलाशते रहते हैं परन्तु जीवन की दिशा ग्रहों के प्रभाव और योग, दशान्तरदशादि से निर्धारित होती है जिसका सम्यक ज्ञान जन्मकुंडली से प्राप्त किया जा सकता है और जीवन के विभिन्न समस्याओं को भगवतआराधना, ग्रह शान्ति ,योगारिष्ट शान्ति के द्वारा दूर किया जा सकता है।श्री आचार्य जी...... गुरुकुल परम्परा से भारतीय ज्योतिष, कर्म काण्ड आदि विषयों का समुचित अध्ययन कर विगत 30 वर्षो से लोगों की समस्याओं का निदान शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार करते आ रहे है! जिससे अनेकानेक जातक अपनी समस्याओं से निजात पाकर सुख, शान्ति तथा आध्यात्मिक उन्नति का आभास कर रहे हैं।