मेष आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। ससुराल पक्ष से कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। विवाहित लोगों को रिश्तों में संयम रखने की सलाह है। प्रॉपर्टी से आर्थिक लाभ संभव है। रचनात्मक काम में सफलता मिलेगी। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
वृषभ तुलसी की पूजा आपके लिए लाभकारी होगी। घर पर पारिवारिक समारोह की संभावना है। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। प्रोजेक्ट फंडिंग में कोई मदद कर सकता है। घरेलू खर्चों में संयम बरतें। व्यापार में जोखिम लेने का साहस रहेगा। यात्रा में वाहन संभालकर चलाएं।
मिथुन दिन फलदायक रहेगा लेकिन थोड़ी सुस्ती रह सकती है। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में सुख मिलेगा। धन की वापसी या लाभ की संभावना है। बिजनेस में दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। ऑनलाइन काम में सावधानी रखें। प्रॉपर्टी देखने की योजना बन सकती है।
कर्क दिन शुभ है, पुराने पल याद कर भावुक हो सकते हैं। झूठ बोलने से परेशानी में आ सकते हैं। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। कोई अच्छा व्यापारिक सौदा हो सकता है। प्रोफेशनल सलाह लेकर ही काम आगे बढ़ाएं। चोट या दुर्घटना से सतर्क रहें। यात्रा सुखद साबित हो सकती है।
सिंह अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। आत्मविश्वास के साथ काम करें। शादीशुदा जीवन में सुखद अनुभव होगा। प्रॉपर्टी या कमीशन से लाभ हो सकता है। ऑफिस में अपनी शक्ति का सही प्रयोग करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन एक्टिव रहें। यात्रा में दवाइयों का ध्यान रखें।
कन्या रिश्तों में तालमेल से दिन बेहतर बनेगा। महिलाएं रुचिकर कार्यों में व्यस्त रहेंगी। प्रेम और शादीशुदा जीवन में संतुलन रहेगा। व्यवसाय में गोपनीयता बनाए रखें। अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। डॉक्टरों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। दमे के रोगी सतर्क रहें।
तुला कोशिश करने से भाग्य साथ देगा। संबंध सुधारने के साथ खुद की खुशी न भूलें। परिवार के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। व्यवसाय में नए काम की शुरुआत हो सकती है। फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोग सतर्क रहें। नौकरी में मेहनत ज्यादा हो सकती है। मौसम से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
वृश्चिक मन पर नियंत्रण रखें और विरोधियों से सतर्क रहें। शिक्षा में मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी का साथ मनोबल बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में रोमांस रहेगा। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। तनाव से दूर रहें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु मिश्रित दिन रहेगा, भावनात्मक उलझनें हो सकती हैं। किसी बात को मन में न रखें। रोमांटिक रिश्त